{"_id":"5e4ec95c8ebc3ef2730c37a3","slug":"shiv-mandir-etah-news-agr4304741127","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी भोलेनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी भोलेनाथ
कासगंज में लहरा गंगाघाट पर जल लेने उमड़ा कांवडि़यों का सैलाब
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज/सोरों। गंगातट से लेकर शहर तक शिव भक्तों की जय-जयकार हो रही है। कांवड़ियों की सतरंगी टोलियां भोले नाथ के जयकारे बोलते हुए मंजिल की ओर बढ़ रही हैं। बड़ी कांवड़ों में डीजे पर भोले नाथ के गाने बज रहे हैं। गंगाघाट से लेकर बरेली-मथुरा मार्ग, बरेली-एटा मार्ग पर 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में कांवड़ियों की अनवरत टोलियां चल रहीं थीं। भोले के अभिषेक के लिए करीब ढाई से तीन लाख कांवड़िए गंगाजल भरकर गंतव्य की ओर ले गए।
विज्ञापन
राजस्थान, मध्यप्रदेश के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, सिकंदराराऊ समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी कांवड़िये गंगाजली लेने पहुंच रहे हैं। कांवड़ियों की टोली में महिलाएं भी पहुंच रही हैं। बुधवार रात लहरा गंगाघाट पर कांवड़ियों ने अपनी कांवड़ें भरीं। कांवड़ों को सजाया। बृहस्पतिवार सुबह भी लहरा गंगाघाट पर आस्था का सैलाब नजर आ रहा था। पूरी तलहटी में कांवड़ियों के वाहन और कांवड़िए नजर आ रहे थे। सबसे पहले कांवडिय़ों की टोलियां गंगास्नान करतीं हैं फिर कांवड़ों को गंगाजल से शुद्ध करतीं है। इसके अलावा कांच के कलश में गंगाजल लेक र भोले के द्वारे को चल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।