फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shikshamitras warned of agitation if solution is not found

Etah News: समाधान न होने पर शिक्षामित्रों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Wed, 30 Aug 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 30 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitras warned of agitation if solution is not found
एटा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक बुधवार को जिला महामंत्री हरिओम प्रजापति के आवास पर हुई। जहां सरकार द्वारा मांगे पूरी न किए जाने और समस्याओं का समाधान न होने पर सितंबर माह में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


बुधवार को बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने की। कहा कि सितंबर में आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार रहें। शिक्षामित्रों के मानदेय में सात वर्षों से एक रुपये भी नहीं बढ़ाया गया है। जबकि महंगाई चरम पर है। जिला संरक्षक राजेश गुप्ता ने कहा कि हम लोग वर्ष 2017 से सरकार से अनुनय-विनय कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में प्रत्येक विधायक व सांसद से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन परिणाम शून्य रहा है। अब वक्त आ गया है कि अपने हक व अधिकारों को लेकर सड़कों पर उतरा जाए। तीन सितंबर को सांसद को ज्ञापन दिया जाएगा। भूपेंद्र यादव, अनिल यादव, विजय प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed