{"_id":"6a9c78db39272404ec0eae9b","slug":"construction-of-the-water-tank-in-chathi-village-could-not-be-completed-even-after-five-years-etah-news-c-163-1-eta1003-156126-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गांव चाठी में पांच वर्ष में भी पूरा नहीं हो सका पानी की टंकी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गांव चाठी में पांच वर्ष में भी पूरा नहीं हो सका पानी की टंकी का निर्माण
Sun, 06 Sep 2026 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
मिरहची क्षेत्र के गांव चाठी में अधूरा पड़ा पानी की टंकी का निर्माण। संवाद
मिरहची। जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र के गांव चाठी में निर्माणाधीन पानी की टंकी का पांच वर्ष में भी निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों का नल से जल का सपना अधूरा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी के चारों ओर बांस-बल्ली लगी हैं। टंकी के पास पाइपलाइन पाइप जंग खा रही है। गांव में घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइप लाइन जगह-जगह से टूट गई है। शिकायत के बाद भी जल निगम ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। पाइप लाइन बिछाने को उखाड़ी गई गलियों की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे गलियों में कीचड़ हो रहा है। गांव के लोगों ने पानी की टंकी के निर्माण को पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है।