{"_id":"5850365a4f1c1bdd5d649d8d","slug":"shikshakon-ne-graameen-baink-kee-shaakha-mein-kee-taalaabandee","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने ग्रामीण बैंक की शाखा में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने ग्रामीण बैंक की शाखा में की तालाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बैंक में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन की छुट्टी के बाद जैसे ही मंगलवार को बैंक खुले वैसे ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोडवेज बसस्टैंड स्थित ग्रामीण बैंक शाखा से सैलरी निकालने पहुंचे शिक्षकों ने उस समय हंगामा किया, जब बैंक प्रबंधन ने दो हजार रुपये देने की कोशिश की। इसी से गुस्साए लामबंद शिक्षकाें ने हंगामा करते हुए नारेबाजी शुुरू कर दी ओर मुख्यगेट पर ताला लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों में समझौता कराया, तब जाकर बैंक ने 12, 000 रुपये निकालने की इजाजत दी। इसके अलावा कचहरी रोड स्थित ओसीबी बैंक में भी ग्राहकों के बीच पहले घुसने को लेकर धक्कामुक्की होने से माहौल गरमा गया। पुलिस ने पहुंच कर माहौल शांत कराया।
शिक्षक नेता राजीव वर्मा ने बताया कि मंगलवार को पहले एटीएम में रुपये निकालने गए तो वहां कैश फीड नहीं मिला। इसके बाद जब शिक्षक ग्रामीण बैंक में खाते से रुपये निकालने पहुंचें तो बैंक प्रबंधन ने दो हजार रुपये देकर टरकाने का प्रयास किया। इसी को लेकर गुस्साए शिक्षकों ने हंगामा और नारेबाजी करते हुए बैंक के मुख्यगेट पर ताला जड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षकों और बैंक अधिकारियों की वार्ता कराई, तब जाकर बैंक ने शिक्षकों को खाते से 12000 रुपये निकालने की इजाजत दी। वहंी बुधवार को कहचरी रोड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स बैक खुलते ही पहले घुसने को लेकर ग्राहकों में जमकर धक्कमुक्की होने से माहौल गरमा गया। नौबत हाथापाई पर पहुंचते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्राहकों को शांत कराया ओर एक-एक कर बैंक में एंट्री कराई।
तीन दिन बाद बैंक खुलते ही उमड़ी ग्राहकों की भीड़
एटा। तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को जिले में जैसे ही बैक शाखाएं खुलीं वैसे ही ग्राहकों की भीड़ खाते से रुपये निकालने पहुंच गई। सेंट्रल बैंक ने 24, एसबीआई 10 तो केनरा बैंक ने पांच हजार रुपये ग्राहकों को दिए। ग्रामीण क्षेत्र की बैंक शाखाओं से ग्राहक दो और चार हजार रुपये खाते से निकाल पाए। निजी बैंकों में भी खाता धारकों की भारी भीड़ उमड़ी। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई, पीएनबी, एबी, बीओबी, आईडीबीआई बैंक शाखाओं में ग्राहकों को जरूरत की मुताबिक पैसा नहीं मिला। वहंी अर्बन और रुरल कोआपरटिव बैंक कैशलेस होने के कारण ग्राहकों को बैंक शाखाओं से खाली हाथ लौटना पड़ा। कमोवेश यही हालत अलीगंज, राजा का रामपुर, जैथरा, सकीट, मलावन, मिरहची, मारहरा, निधौली, अवागढ़ और जलेसर में दिखाई दिया।