{"_id":"917b2e633cbeb0b48192dbacf652cc77","slug":"shalg-moment-to-decide-cultivation-of-gladiolus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहालग मुहूर्त से तय करें ग्लेडियोलस की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहालग मुहूर्त से तय करें ग्लेडियोलस की खेती
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
जिले के किसान यदि ग्लेडियोलस फूल की खेती से अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं तो अपने पंडिंत से सहालग की जानकारी ले लें। उद्यान विभाग के अधिकारी फसल के मुकाबले दोगुने से अधिक मुनाफा देने वाली ग्लेडियोलस फूल की खेती के लिए इस तरह किसानों को जागरूक कर रहे हैं।
जिला उद्यान अधिकारी वीके शर्मा ने बताया कि ग्लेडियोलस की खेती पहले सिर्फ चार माह होती थी। लेकिन अब पॉली हाउस बनाकर किसान गर्मियों में भी ग्लेडियोलस फूल की खेती कर परंपरागत फसलों के मुकाबले दोगुने से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। डीएसओ ने बताया कि ग्लेडियोलस फूल की खेती पर प्रति हेक्टेयर डेढ़ लाख रुपये खर्च आता है और सरकार 40 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है, लेकिन दो हेक्टयेर भूमि पर ग्लेडियोलस फूल उगाने पर किसान को सरकार से 25 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। फिलहाल जिले मे आठ से दस हेक्टेयर भूमि पर ही किसान ग्लेडियोलस की खेती कर रहे हैं, जो इस साल बीस हेक्टेयर से अधिक होने की संभावना है।