Etah Nikay Chunav: अलीगंज में फर्जी मतदान को लेकर पथराव के साथ चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल
Etah Nikay Chunav: अलीगंज नगर पालिका क्षेत्र में फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशियों के बीच पथराव के साथ लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान सात लोग घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। यहां नगर पालिका परिषद, अलीगंज में सभासद प्रत्याशियों के बीच मतदान के दौरान दोपहर करीब दो बजे पथराव हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चल गए। यहां पर फर्जी मतदान करने के आरोप सभासद प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर लगाए और बवाल हो गया। इस वारदात में सात लोग घायल हुए हैं, इनको सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
अलीगंज में वार्ड संख्या 11 के मतदान केंद्र इस्लामिया अल्ताफिया हायर सेकेंड्री स्कूल पर मतदान के दौरान पथराव होने से भगदड़ मच गई और लाठी डंडा भी चले। इसमें निसार उर्फ भूरा, अफसर अली, मुतलिफ, कमरुल हसन, बाबर खां, आदिल और नौ वर्षीय रिहान घायल हो गया।
कुछ पथराव में तो कुछ भगदड़ में जख्मी हुए
इनमें कुछ पथराव और लाठी-डंडों से हमले में घायल हुए हैं तो कुछ भगदड़ में जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। सभासद पद के घायल प्रत्याशी बाबर खां का आरोप है कि प्रत्याशी निसार उर्फ भूरा अपने रिश्तेदारों को बुलाकर फर्जी मतदान करा रहा था, जबकि ऐसे ही आरोप निसार ने भी लगाए हैं।
यह भी पढ़ें:- UP Crime: चाची को पाने की चाहत में चाचा का कत्ल, करने लगा गलत काम, लग गई भनक तो मार दी गोली
समझा बुझाकर मतदान शुरू कराया गया
पथराव होने से मतदान कर्मियों और मतदाताओं में भी दहशत फैल गई और मतदान रुक गया। मतदाता बूथ पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इधर पथराव होने से पूरा कस्बा क्षेत्र में बवाल होने की अफवाहें फैल गईं। पुलिस बल सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा बुझाकर पुन: मतदान शुरू कराया गया।मतपेटियों सील होने के दौरान छतों से फेंके गए पत्थर
नगर पालिका परिषद अलीगंज के वार्ड संख्या 5 के मतदान केंद्र पुराना बस स्टैंड आंबेडकर पार्क पर शाम 6 बजे मतदान की समाप्ति के बाद मतपेटियों को मतदान कर्मी सील कर रहे थे। तभी आसपास के मकानों की छतों से पत्थर बरसाए गए। इसको लेकर सुरक्षा कर्मी व अन्य कर्मचारी बचाव में छिपने लगे। यहां दहशत बन गई। मामले की सूचना पर एसडीएम मानवेंद्र सिंह और सीओ सुधांशु शेखर पुलिस बल के साथ पहुंचे। तब मतपेटियों को लेकर कर्मी निकल सके। पथराव में देवेंद्र कुमार घायल हुआ है।यह भी पढ़ें:- दर्दनाक: पहले जन्मदिन पर खौलती सब्जी की कढ़ाई पर गिरा मासूम, दर्दनाक मौत; सदमे में परिवार