फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Security deposit of all Congress candidates forfeited, question on leadership

Etah News: कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त, नेतृत्व पर सवाल

Mon, 15 May 2023 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 15 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Security deposit of all Congress candidates forfeited, question on leadership
राजीव वर्मा
विज्ञापन

एटा। जिले में बेअसर होती जा रही कांग्रेस के लिए निकाय चुनाव बहुत ही बुरा गुजरा। सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। कई निकायों पर संगठन के सदस्यों की संख्या से भी कम मत पार्टी प्रत्याशियों को मिले हैं। इसे लेकर नेतृत्व पर सवाल खड़े हो गए हैं।
कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए सभी 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन जैथरा नगर पंचायत पर घोषित प्रत्याशी कुछ विषम परिस्थितियों के चलते नामांकन नहीं कर सके। इस तरह नौ सीटों पर पार्टी ने चुनाव लड़ा। केवल दो प्रत्याशी ऐसे रहे जो तीन अंकों में मत हासिल कर सके। जबकि सात प्रत्याशी दो अंकों की मत संख्या में सिमट गए। पार्टी के लिए सबसे अधिक मायूसी और हैरत वाली तीन सीटें रहीं। अवागढ़ नगर पंचायत पर 19, मिरहची पर 14 और निधौली कलां पर 17 मत मिले। जबकि पार्टी की ब्लॉक कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष सहित कुल 22 सदस्य कम से कम होते हैं। कहीं-कहीं कार्यकारिणी और भी बड़ी हैं। लेकिन इन तीनों ही सीटों पर प्रत्याशियों को 22 मत भी हासिल नहीं हो सके। मतलब साफ है कि कांग्रेसियों ने भी एकजुटता के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट नहीं दिया। संवाद
विज्ञापन

-------------
तीन प्रत्याशी बने सभासद
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी ने कहा कि पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। हालांकि तीन नगर निकायों में पार्टी के तीन प्रत्याशी सभासद चुने गए हैं। नगर पालिका एटा, जलेसर और नगर पंचायत निधौली कलां में एक-एक प्रत्याशी को मतदाताओं ने चुनकर सभासद बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है कांग्रेस प्रत्याशियों का हाल
निकाय - प्रत्याशी - मिले मत
एटा - सीमा गुप्ता - 738
जलेसर- अर्शी - 108
सकीट - रजनी - 65
मारहरा - गंगा देवी - 61
अलीगंज - राहुल गुप्ता - 59
राजा का रामपुर - आरती - 25
अवागढ़ - बेबी - 19
निधौली कलां - मु. कय्याम - 17
मिरहची - पन्नालाल - 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed