{"_id":"e3ad4516d77cb9f33195c729a001da80","slug":"school-student-celebrate-xmas-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में भी रही क्रिसमस की धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में भी रही क्रिसमस की धूम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज स्थित पीडीएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बच्चों ने क्त्रिस्समस ट्री आकर्षक ढंग से सजाया। शुभारंभ स्कूल की संस्थापिका पुष्पा देवी सौहरिया ने प्रभु यीशु के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। निदेशक कमलेश सौहरिया ने क्रिसमस केक काटकर शुभकामनाएं दीं।
स्कूल प्रबंधक मुकेश वर्मा ने कहा कि प्रभु ने अपना जीवन गरीबों और असहायों की सेवा में समर्पित कर दिया था। कार्यक्रम में तेरी है जमीं और सबसे प्रेम सबकी सेवा नाटक प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य एल पी उपाध्याय ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। संचालन प्रियंका उपाध्याय ने किया। राधा चतुर्वेदी, राकेश सक्सेना, अरुनेंद्र सिंह, निशांत शर्मा, नंद किशोर अवस्थी, एलएस0 नागर, प्रवीन प्रदीपन मौजूद रहे।