{"_id":"652d7776e1f611596503bc06","slug":"school-management-committee-members-will-get-training-etah-news-c-163-1-sagr1019-6964-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्यों को मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्यों को मिलेगा प्रशिक्षण
Mon, 16 Oct 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के लिए सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण से विद्यालय प्रबंध समिति योजनाओं का विधिवत क्रियान्वयन में बेहतर सहयोग किया जा सकेगा।
जिले में 1691 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्यों को योजनाओं की विधिवत जानकारी रहे और विद्यालय में शिक्षण कार्य बेहतर रहे इस पर नजर रखने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जहां प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बताया जाएगा कि लोगों तक बच्चाें के लिए चल रही योजनाओं को कैसे पहुंचाया जाए। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को कैसे देखें। कैसे जानकारी करें कि बच्चों को विद्यालय में अच्छी पढ़ाई मिल रही है या नहीं।