{"_id":"57b9ebec4f1c1b8d63d4f2ad","slug":"saphaeekarmee-bhartee-saakshaatkaar-aaj-se","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी भर्ती: साक्षात्कार आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी भर्ती: साक्षात्कार आज से
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की भर्ती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए कासगंज नगरपालिका में सोमवार से चयन प्रक्रिया शुरू हो रही है। सबसे पहले अनुसूचित जाति के पदों को भरने के लिए आवेदकों को बुलाया गया है।
भर्ती प्रक्रिया में अनुसूचित जाति के सात पदों के लिए रिक्तियां निकाली गईं हैं। इन पदों के लिए कुल 2848 आवेदन आए थे। इनमें 770 आवेदकों के अभिलेखों में खामियां मिलने पर इन्हें अपात्र कर दिया गया है। 2078 आवेदन सही मिले हैं। रविवार को पालिका में इसकी सूची चस्पा की गई, तो इसे देखने के लिए अभ्यर्थियों की दिनभर भीड़ लगी रही। नगर पालिका के विजय पाल ने बताया कि पात्र मिले अभ्यर्थियों के सफाई कार्य एवं साक्षात्कार सोमवार से तीन दिनों तक चलेगा।