फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   samadhan divas

लेखपाल और बीट सिपाही भूमि विवादों के निस्तारण में तेजी लाएं: डीएम

Sat, 26 Dec 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
samadhan divas
समाधान दिवस पर थाना परिसर में समस्या सुनते डीएम सुखलाल भारती साथ मे एसएसपी सुनील कुमार सिंह । - फोटो : ETAH
एटा, मारहरा, जलेसर। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस लगाया गया। जिलाधिकारी सुखलाल भारती और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने थाना मारहरा और मिरहची का निरीक्षण किया। डीएम ने थाना मिरहची, मारहरा में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद लेखपालों को निर्देश दिए कि बीट सिपाही के साथ भ्रमण कर क्षेत्र के भूमि विवादों के निस्तारण में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्राम पंचायतों में सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं होना चाहिए। विरासत दर्ज होने के मामलों में लेखपालों द्वारा लापरवाही न बरती जाए। जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनकी विरासत समय से दर्ज होने के उपरांत खतौनी की कॉपी खातेदारों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाए। एसएसपी ने थानों पर स्थापित महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया जाए। जिलधिकारी ने गांव अब्दुल्लापुर में जमीन के विवाद का तत्काल निस्तारण कराने और ब्रहम्मनपुरी और धरपसी में चकरोड की पैमाइश के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम सदर अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान, नायब तहसीलदार रवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी अखिलेश तिवारी, एसआई मनोज कुमार तेवतिया, अभिमन्यु शर्मा मौजूद रहे। निधौलीकलां में कोतवाली के परिसर में एसएचओ अनिल भदौरिया के समक्ष 15 फरियादी पहुंचे इसमें से 10 मामले मौके पर निपटाए गए। इस दौरान एसएसआई पुलकित शर्मा, एसआई सुरेंद्र बाबू मिश्रा, दिनेश यादव, प्रताप सिंह, गौरव यादव, भूपेंद्र कुमार, मुन्नालाल राठौर आदि मौजूद रहे। जलेसर कोतवाली प्रभारी केपी सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस में मात्र एक समस्या निस्तारण के लिए आई, जिसका निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर अमित कुमार, कानूनगो लब इन सिंह, लेखपाल खगेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, शैतान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed