फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sahaavar ko haraakar mathura ne jeeta toornaament

सहावर को हराकर मथुरा ने जीता टूर्नामेंट

Fri, 17 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
sahaavar ko haraakar mathura ne jeeta toornaament
क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राष्ट्रीय इंटर कालेज जिन्हैरा मैदान में चल रहे टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मथुरा की टीम ने सहावर सिक्सर को हरा दिया। इस मौके पर विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को टूर्नामेंट में सहावर सिक्सर और मथुरा के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें मथुरा ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए। मथुरा के हेमू ने सबसे ज्यादा 20 बॉलों में 55 रनों का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहावर की टीम 10 ओवरों में 8 विकेट पर 92 रन बनाकर ढेर हो गई। इस मौके पर 6 विकेट लेने और 22 रन बनाने वाले खिलाड़ी अमित को मैन ऑफ द मैच और 175 रन और दो विकेट लेने पर हेमू को मैन आफ द सीरीज दी गई। विजेता मथुरा की टीम को ट्राफी और 31 हजार रुपये देकर सर्वेश कुमार उपाध्याय ने सम्मानित किया। वहीं उपविजेता रही सहावर की टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में तीसरे और चौथे स्थान पर रही मारहरा की दोनों टीमों को 3100 रुपये का इनाम दिया गया। इस मौके पर गोपी चंद्र गुप्ता, जवाहर सिंह, चिन्टू उपाध्याय, गिरराज सिंह, उमेश यादव, सन्जू यादव, राजू यादव, राम सिंह, भूपेंद्र ठाकुर, पर्थ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed