{"_id":"58c591864f1c1b812adc4308","slug":"rush-on-roadways-buses-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़
Mon, 13 Mar 2017 12:07 AM IST
amar ujala
amar ujala
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
होली पर रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
Link Copied
होली पर भीड़ के काjरण बसों में धक्का-मुक्की मची है। सर्वाधिक परेशानी दिल्ली से आने वालों को हो रही है। सीटें तो दूर उन्हेें अंदर खड़े होने की जगह तक नहीं मिल रही। ऐसे में लोग छतों पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। दिल्ली जाने वाली बसें खाली जा रही हैं। अलीगढ़ से आने वाले यात्रियों को भी खासी पेशानी हो रही है। क्योंकि दिल्ली से आने वाली अधिकांश बसें वहीं से पैक होकर आ रही हैं। अधिकांश बसें बाईपास होकर निकाली जा रही हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए जहां बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। वहीं चालक परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। पर्व पर इस बार रिकार्ड सवारियां निकल रही हैं। 21 हजार के औसत से प्रतिदिन निकलने वाली सवारियां इन दिनों 35 हजार तक पहुंच गई हैं। शनिवार-रविवार की आय आधा करोड़ तक पहुंच गई है। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगी 25 बसें रविवार सुबह आ गई हैं। अभी नौ बसें शेष हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इन दिनों 97 बसें केवल दिल्ली के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।