फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rural fire burning death

आग से जलकर ग्रामीण की मौत

Sun, 31 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 31 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rural fire burning death
गांव गड़न नगरिया में शनिवार रात्रि घर में सो रहे ग्रामीण की जलकर मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार रात्रि में जलता दीपक नीचे गिर पड़ा। इससे कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


थाना जशरथपुर के गांव गड़न नगरिया निवासी परशुराम (56) घर से कुछ दूर बने अलग घर में सो रहे थे। शनिवार रात्रि को वह खाना खाने के बाद सोने चले गए। दरवाजा अंदर से बंद कर वह सो गए। परिवारीजनों के अनुसार वह जमीन पर ही पुआल के उपर बिस्तर कर सोते थे। परिवारीजनों के अनुसार रात्रि लगभग नौ बजे कमरे में जल रहा दीपक गिरने से पुआल में लगी आग कपड़ों तक पहुंच गई। आग इतनी तेजी फैली कि वृद्ध परशुराम स्वयं को नहीं बचा सके। आग की चपेट में आकर उनकी भी मौत हो गई। घर से निकली आग की लपटों को देख परिवारीजन घबरा गए। अंदर से बंद कमरा किसी तरह से खोला गया तो परशुराम को मृत देखकर सभी के होश उड़ गए। परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान घर में रखा सभी सामान जल गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed