{"_id":"66b64dd819a9e543f40749e8","slug":"route-diversion-for-three-days-from-today-there-will-be-trouble-etah-news-c-163-1-eta1001-121093-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आज से फिर तीन दिन का रूट डायवर्जन, होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आज से फिर तीन दिन का रूट डायवर्जन, होगी परेशानी
Fri, 09 Aug 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सावन का महीना चल रहा है, भारी संख्या में शनिवार से सोमवार तक कांवड़िये जिले से होकर गुजरते हैं। इनकी सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया जाता है। शनिवार से यह व्यवस्था फिर लागू होगी। जिसकी वजह से लोगों को तीन दिन तक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सामान्य वाहनों के साथ ही निगम की बसें भी अतिरिक्त चक्कर काटेंगी।
सावन के महीने में दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग आते हैं और सोरों जी व कछला गंगा घाट से जल लेकर अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, राजस्थान व मध्य प्रदेश सहित अन्य स्थानों के लोग जिले से होकर गुजरते हैं। इन कांवडियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से शनिवार से सोमवार तक रूट डायवर्जन किया जाता है। एटा से आगरा जाने वाले सभी वाहन घिरोर, शिकोहाबाद और टूंडला होते हुए आगरा पहुंचते हैं।
वहीं आगरा से एटा आने वाले वाहन टूंडला से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, घिरोर, कुरावली होते हुए एटा पहुंचते हैं। जिसकी वजह से यात्रा करने वालों का समय और किराया दोनों ही अधिक लगते हैं। ऐसे में सामान्य वाहनों के साथ ही परिवहन निगम की बसों को भी घूमकर जाना पड़ता है। दूरी बढ़ने के साथ ही यात्रियों पर किराए का बोझ भी अधिक पड़ता है।