{"_id":"65a669b3b731bf42640b273d","slug":"robbers-committed-robbery-from-attendant-in-medical-college-in-etah-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में दिनदहाड़े लूट: टॉयलेट में दो ने पकड़ा... तीसरे ने पैसे निकाले, लोगों ने एक को दौड़ाकर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में दिनदहाड़े लूट: टॉयलेट में दो ने पकड़ा... तीसरे ने पैसे निकाले, लोगों ने एक को दौड़ाकर दबोचा
Tue, 16 Jan 2024 05:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jan 2024 05:04 PM IST
सार
एटा में मेडिकल कॉलेज में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। टॉयलेट में दो युवकों ने तीमारदीार को पकड़ा। तीसरे ने जेब से पैसे निकाले। लोगों ने एक को दौड़ाकर दबोच लिया।
विज्ञापन
Etah: पकड़ा गया लुटेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां तीन बदमाश एक तीमारदार को टॉयलेट में पकड़ लिया। दो ने उसे दबा लिया तीसरे ने जेब से पैसे निकाल लिए। भागने लगे तो पीड़ित ने शोर मचा दिया। लोगों ने एक को दौड़ाकर दबोच लिया। हालांकि दो साथी भाग निकले।
विज्ञापन
मूल रूप से रिजोर थाना क्षेत्र के गुमानपुर गांव निवासी धीरज कुमार के साथ घटना हुई। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी सुजाता का प्रसव कराने के लिए अस्पताल आया है। उसके पास 20 हजार रुपये की नकदी थी। इसे पेशाब लगी। इस पर वह बर्न यूनिट के सामने पेशाब करने के लिए गया।
विज्ञापन
इसी बीच यहां तीन युवक आ गए। दो ने उसे पकड़ लिया। उसके हाथ व मुंह दबा लिया। जबकि तीसरा जेब खंगालने लगा। जेब में रखे 20 हजार लेकर तीने भागने लगे। मौका देखकर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने एक को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि दो साथी पैसे लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम प्रांजय, निवासी एमपी नगर बताया। वहीं साथियों के नाम आदित्य व अरमान निवासीगण बाबूगंज बताया। पुलिस फरार दोनों साथियों की तलाश में जुटी है।