फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   roadways managment fail, travellers puzzeled

रोडवेज: इंतजाम भी पड़ गए कम

Fri, 13 Nov 2015 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Fri, 13 Nov 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
roadways managment fail, travellers puzzeled
बहनों को भाईयों और भाईयों को बहनों के घर पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए रोडवेज विभाग की ओर से खास इंतेजामात किए गए। लेकिन भैया दूज पर्व के लिए किए गए इंतजाम भी कम पड़ गए। हालांकि अधिकारियों ने दिल्ली की ओर जाने वाली बसों में कटौती कर लोकल रूटों पर दौड़ाया। ताकि सवारियों को दिक्कत न हो। इसके बाद भी सवारियों की संख्या के आगे बसों की संख्या कम पड़ गई।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश निगम ने विभाग और अनुबंधित बसों को मिलाकर लगभग 125 बसें विभिन्न रूटों पर लगाई गई हैं। दीपावली पर लगभग 80 बसें दिल्ली की ओर लगाई गई थीं। लेकिन, विभाग ने भैया दूज पर अपनी रणनीति को बदलते हुए लोकल में अधिक बसों का संचालन किया है। लोकल रूटों पर निकलने वाली सवारियों की स्थिति को भांप ने के लिए विभाग की ओर से एक टीम बस स्टेंड पर तैनात की गई थीं। शुक्रवार को बस स्टेंड पर दिनभर यात्रियों की भीड़ उमड़ती हुई नजर आई।
विज्ञापन

लोगों की मानें तो उन्हें घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
एआरएम संजीव यादव ने बताया कि विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक बसों का संचालन किया गया। लोकल बसों के चक्कर भी बढ़ाए गए हैं। जिससे सवारियों को परेशानी न हो। अधिकारियों ने भी बस अड्डों पर बसों के संचालन की निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डग्गेमारों ने काटी चांदी


सवारियों के दबाव को देखते हुए निजी वाहन स्वामी भी डग्गेमारी करने लगे। पहले तो सवारियां लग्जरी गाड़ियों को देख उसमें बैठने लगीं, लेकिन बाद में उनके द्वारा मनमाना किराया वसूला गया। लोकल रूटों पर बड़ी तादात में आटो, पिकअप, छोटा हाथी, टेंपो भी दौड़ते हुए नजर आए।

जाम के झाम में जूझते रहे लोग
पर्व पर बढ़े यातायात के दबाव के चलते शहर में दिनभर जबरदस्त जाम रहा। हालात यह रहे कि  वाहन स्वामियों का शहर से निकलना दूभर हो गया। बस स्टैंड और शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों  पर तो यह हालात रहे कि लोग काफी देर तक जाम की समस्या में उलझे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed