{"_id":"63f25f8741c71b40f309c804","slug":"roadways-bus-overturned-by-trampling-a-young-man-crossing-the-road-three-injured-etah-news-c-25-1-67400-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: सड़क पार कर रहे युवक को रौंद कर पलटी रोडवेज बस, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: सड़क पार कर रहे युवक को रौंद कर पलटी रोडवेज बस, तीन घायल
Sun, 19 Feb 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
एटा/मिरहची। थाना मिरहची क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित गांव सिरसा टिप्पू के पास रविवार की रात करीब 8 बजे सड़क पार कर रहे युवक को रौंदते हुए रोडवेज बस खाई में जा पलटी। इस हादसे में एक की मौत और 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कासगंज डिपो की बस आगरा से बरेली के लिए सवारियां भरकर जा रही थी। तभी एक पैदल व्यक्ति सड़क पार कर रहा था।
जिसको रौंदते हुए बस खाई पार कर खेतों में जा पहुंची और पलट गई। हादसे में पैदल जा रहे अज्ञात युवक की मौत हो गई। जबकि बस में सवार अमित कुमार निवासी नगला राजा थाना उसावा जिला बदायूं, भोजराज निवासी नगला शीशिया थाना मलपुरा आगरा और प्रभात निवासी नगला सिद्धि फिरोजाबाद घायल हुए हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद एडीएम प्रशासन आलोक कुमार मेडिकल कॉलेज घायलों का हाल जानने पहुंचे। बताया कि हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए। इनमें से गम्भीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से दो को रेफर कर दिया है। जबकि अन्य घायल आसपास निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जिनको हल्की चोटें आई हैं।