{"_id":"93a02ddac761b330bdd226f8b18e8c60","slug":"road-jam-vehicle-stand-in-lines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन जाम से जूझती रही ट्रैफिक पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन जाम से जूझती रही ट्रैफिक पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैया दूज पर्व के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाएं नाकाफी रही। यात्रियों की संख्या को देखते हुए जगह-जगह जाम के हालात रहे। बस स्टेंड पर भी वाहनों की प्रतीक्षा के लिए कई घंटे यात्रियों ने गुजारे।
चौराहों और अन्य क्षेत्रों में जाम की स्थिति रही। जाम के झाम को खुलवाने के लिए यातायात पुलिस पूरे दिन फुटबॉल बनी रही। दूरस्थ स्थानों के लिए तो परिवहन विभाग ने व्यवस्थाएं कर दी लेकिन आसपास के इलाकों में आवागमन के लिए विभाग वाहनों की व्यवस्थाएं नहीं कर सका।
फीरोजाबाद एटा, मैनपुरी, टूंडला आदि स्थानों पर जाने के लिए यात्रियों ने प्राइवेट डग्गेमार वाहनों का सहारा लिया। बसों की कमी के चलते यात्री बसों के पायदान छतों पर बैठने से भी गुरेज नहीं कर रहे थे। ट्रेन, बस यात्रियों की संख्या से खचाखच भरी नजर आई। वाहनों की प्रतीक्षा में पूरे दिन यात्री परेशान होते दिखे। शहर के नदरई गेट रेलवे पुल और सोरों गेट, मालगोदाम चौराहा, बस स्टैंड परिसर आदि स्थानों पर जाम के झाम को खुलवाने के लिए प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी।