फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   road construction

खोदी गई गली और सड़कें दे रहीं लोगों को परेशानी

Mon, 27 Jul 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
road construction
मौहल्ला एमपी नगर में सीवर लाइन से खोदी गई गली। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बारिश के मौसम में सीवर लाइन डालने के लिए खोदी जा रही सड़क और गलियों में बिखरी मिट्टी नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के कारण गलियों में कीचड़ फैलने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। साथ ही फिसलन से लोग घायल भी हो रहे हैं। लोगों का घर से निकला दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

शहर में अमृत योजना के तहत पहले और दूसरे फेस में सीवर लाइन डालने का काम प्रगति पर है। प्रमुख सड़क रेलवे रोड और ठंडी सड़क पूरी तरह से खोद दी गई है। यहां हल्की बारिश में ही कीचड़ फैल जाता है, जिसमें से लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा है। वहीं आसपास की विजय नगर और एमपी नगर कॉलोनियों सहित शांति नगर आदि इलाके के लोगों के लिए भी परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

लोगों ने डीएम से जल्द हस्तक्षेप करने की लगाई गुहार
इंद्रपुरी कॉलोनी में खोदी गई सड़क एवं बारिश के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। परेशान लोगों ने डीएम से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि कॉलोनियों के मुख्य रास्तों को भी खोद दिया गया है। इसमें शहर की इंद्रपुरी, वेग नगर आदि पॉश कॉलोनियों का सबसे बुरा हाल है। मिट्टी के कारण कीचड़ होने और गड्ढों के चलते लोग परेशान हैं। इसमें कई लोग घायल हो रहे हैं। गत दिवस गड्ढे में ई-रिक्शा फंसने से सवारियां गिरकर घायल हो गईं थी। व्यापार मंडल के जिलामंत्री दिनेश वार्ष्णेय, व्यापारी नेता राकेश वार्ष्णेय, आलोक जैन, राजीव कैलानी, आशीष कोहली, अरुण प्रताप सिंह, संजय सभरवाल, नीटू सभरवाल आदि ने जिलाधिकारी से सड़कों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चल रहा काम : ठंडी सड़क, रेलवे रोड, विजय नगर, एमपी नगर, नेहरू नगर, शांति नगर, वेग नगर आदि इलाकों में इन दिनों काम चल रहा है।
विजय नगर क्षेत्र को 22 दिन पहले खोदा गया था। अभी तक गलियां नहीं बनवाई गई हैं। इससे बारिश में रास्ते से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

-अहमद रजा, स्थानीय नागरिक
एमपी नगर आदि इलाकों में गलियां खोदने से बारिश में कीचड़ से लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। शीघ्र ही गलियों की मरम्मत कराई जाए, जिससे लोगों को समस्या न आए।
-रेनू गुप्ता, सभासद वार्ड 24
सीवरलाइन की गहरी खोदाई हो रही है। बारिश से मिट्टी पूरी तरह गड्ढों में बैठ जाएगी। इसके बाद जब सड़क बनाई जाएगी तो वह धंसेगी नहीं। रेलवे रोड पर खोदाई का काम चल रहा है। ठंडी सड़क सहित अन्य गलियों में बारिश के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। फिर भी ठेकेदार को कहा गया है, जल्द से जल्द काम को पूरा कराए।
-एसएस भाटी, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed