फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Reflex truck full of progeny

गोवंश से भरा ट्रक पलटा

Tue, 21 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 21 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Reflex truck full of progeny
मंगलवार की सुबह शहर से आगरा की ओर तस्करी को ले जाई जा रहे गोवंश से भरा
विज्ञापन
ट्रक कोतवाली देहात के पास बेरीकेटिंग को तोड़ता हुआ आगे निकल गया। पुलिस को देख घबराया चालक आगे जाकर ट्रक से कूद पड़ा, वहीं ट्रक खेत में जा पलटा। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। ट्रक में लदे गोवंश में सात गाय व एक बछड़ा मर गया। पुलिस ने 12 जीवित गायों व दो बछड़ों को बचा लिया, जिन्हें जीटी रोड स्थित गौशाला भेज दिया। मामले की रिपोर्ट पुलिस ने अज्ञात वाहन स्वामी व चालक के खिलाफ दर्ज की है।

मंगलवार सुबह सात बजे गोवंश से भरे ट्रक पुलिस को सूचना पर पुलिस ने बेरीकेटिंग कर दी। ट्रक चालक ने अपने आप को फंसता देख ट्रक तेजगति से चलाते हुए बेरीकेटिंग को तोड़ते हुए आगरा की ओर भागने लगा। यह देख पुलिस ने ट्रक की घेराबंदी शुरू कर दी। आगरा रोड पर लापरवाही से चल रहे ट्रक से अन्य वाहन स्वामी सकते में आ गए। पुलिस की गिरफ्त में आता देख चालक ट्रक से कूदकर भाग गया। इससे ट्रक गांव चमकरी से कुछ आगे रोड के किनारे खेत में पलट गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक में से 12 गाय व दो बछड़ों को बाहर निकाला और गौशाला के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed