फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Purnima is a great devotee for the Ganga bath

पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mon, 13 Mar 2017 12:07 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 13 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Purnima is a great devotee for the Ganga bath
पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
 फाल्गुन पूर्णिमा के मौके पर रविवार को कछला, लहरा घाट, कादरगंज के अलावा तीर्थनगरी के अन्य गंगाघाटों पर डुबकी लगाने को दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भोर की पहली किरण से शुरू हुआ गंगा स्नान का सिलसिला दिनभर चलता रहा। हरि की पैड़ी की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने साधु संतों को दान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

 पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। गंगा घाटों पर एटा, अलीगढ़ के अलावा आसपास के अन्य जिलों एवं मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने इन गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद मां गंगा का पूजन कर दूध चढ़ाया। इस दौरान दिनभर मां गंगा के जयकारों से घाट गुंजायमान रहे। स्नान के बाद हरि की पैड़ी की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालुओं ने साधु संतों को होली पर अपने घर बने व्यंजनों गुझिया, सेब, पापड़ आदि खाद्य पदार्थ दान किए। वाराह मंदिर, बालाजी दरबार, पंचमहाशक्ति मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, गंगामाता मंदिर, मानस मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, बटुकनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना को दिनभर भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed