फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Protests by farmers , stone throwing

किसानों ने किया विरोध, पथराव

Sun, 15 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कासगंज
ब्यूरो अमर उजाला कासगंज Updated Sun, 15 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Protests by farmers , stone throwing
कासगंज जिला न्यायालय की भूमि के अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर शुरू हुई रार थमने का नाम नहीं ले रही। किसानों और महिलाओं का विरोध निरंतर जारी है। शनिवार को इस मामले पर हंगामे की स्थिति रही। प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद ग्रामीण भड़क गए और जाम लगा दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम हटवाया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में कई चुटैल हो गए। पुलिस ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। जाम लगाने और पथराव करने के मामले में पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि जिला न्यायालय निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई काफी पहले हो चुकी है, लेकिन किसान मिलने वाले मुआवजे की राशि को लेकर संतुष्ट नहीं है। कुछ किसानों ने मुआवजे की राशि ले ली और कुछ किसानों ने अभी तक नहीं ली है। जिला न्यायालय परिसर के बाउंड्री के निर्माण के लिए शासन ने धन स्वीकृत कर दिया। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद बार-बार निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न हो जाता है। अधिवक्ताओं के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन निर्माण कराना चाह रहा है।
विज्ञापन



शनिवार को अपर जिलाधिकारी बीएम मिश्र, एएसपी राधेमोहन भारद्वाज, तहसीलदार आरपी वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों, राजस्व की टीम एवं पीएससी  निर्माण स्थल पर पहुंची। प्रशासन ने निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई, लेकिन महिलाएं आगे आ गई और निर्माण नहीं होने दिया। प्रशासन ने ग्रामीणों से स्कूल में वार्ता की। किसानों से बारी-बारी उनकी समस्याएं पूछी, लेकिन बात मुआवजे पर अटकी रही। किसानों की मांग थी कि उन्हें 40 से 50 लाख बीघा के हिसाब से भुगतान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन का कहना था कि शासन से स्वीकृत मुआवजा ही नियमानुसार दिया जा सकता है। किसानों से प्रशासन की वार्ता विफल हो गई तो ग्रामीण भड़क गए। कासगंज-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जाम की सूचना मिली तो वह जाम खुलवाने पहुंचे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए जाम खुलवाने की कोशिश की तो महिलाएं भड़क गई। ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई लोग चुटैल हो गए। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। कई युवकों और महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद निर्माण स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी जमे रहे। मौके पर खुदाई कराई गई। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के पहरे में खुदाई का कार्य देर शाम तक चलता रहा। बाद में एसपी विनय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली और कार्रवाई के निर्देश दिए।




कई थानों का पुलिस बल मौके पर डटा
ग्रामीणों के विरोध की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहले से ही चौकन्ने थे। उन्होंने कई थानों का पुलिस बल मौके पर बुला लिया। इसके बाद पीएससी के जवान व महिला पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। पूरे दिन तनाव की स्थिति देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed