फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Properties of relatives of SP leader brothers also confiscated both are in jail

यूपी: सपा नेता भाइयों के रिश्तेदारों की भी संपत्ति कुर्क, दोनों है जेल में; भारी संख्या में मौजूद रही पुलिस

Fri, 15 Mar 2024 12:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 15 Mar 2024 12:10 PM IST
सार

एटा के अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के रिश्तेदारों की संपत्ति पुलिस ने कुर्क की। इस दौरान पांच थानों का पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा।
 

विज्ञापन
Properties of relatives of SP leader brothers also confiscated both are in jail
सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा सपा नेता रामेश्वर-जुगेंद्र सिंह के परिजनों की संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस ने उनके पैतृक गांव अमृतपुर रघूपुर में बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में अलीगंज कोतवाली में रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ, भतीजे विक्रांत, प्रमोद आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। उन पर हत्या का प्रयास, लूट, महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। इस मुकदमे के तहत आरोपियों के न्यायालय में हाजिर न होने पर पूर्व में कुर्की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा कराए गए थे।

इसके बाद भी हाजिर न होने पर इनकी संपत्ति कुर्क की गई। कार्रवाई के दौरान अलीगंज, जसरथपुर, जैथरा, राजा का रामपुर और नयाबांस थानों का पुलिसबल मौजूद रहा। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस द्वारा पूरी तैयारी पहले से कर ली गई थी।
विज्ञापन


यह था मामला
वर्ष 2021 में सपा नेता जैथरा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रामनाथ यादव और उनके बेटे विक्रात यादव, भतीजे पुष्पेंद्र यादव व प्रमोद यादव पर गांव की ही महिला ने अलीगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। अदालत ने सपा नेताओं को विवेचना में सहयोग करने पर सशर्त जमानत दे दी थी, लेकिन इनके द्वारा न्यायालय के आदेश की अवहेलना की गई और विवेचना में सहयोग नहीं किया गया। पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर पूर्व में नोटिस चस्पा कर 182 की कार्रवाई की। इसके बाद से वह फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed