{"_id":"601d89b78ebc3e27142799b1","slug":"police-arrested-the-11-in-case-of-smuglling-etah-news-agr479434661","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार नोएडा के गांजा तस्करों सहित 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार नोएडा के गांजा तस्करों सहित 10 गिरफ्तार
विज्ञापन
बिहार व नोएडा के गांजा तस्करों सहित 10 शातिरों को स्वॉट टीम और कोतवाली देहात पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार किया है। पुलिस की पेशेवर अपराधियों से मुठभेड़ हुई और भारी मात्रा में अवैध असलहा कारतूस, गांजा, एल्कोहल, और कार सहित अन्य वाहन बरामद किए हैं।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्वॉट टीम व कोतवाली देहात पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे गांजा व एल्कोहल की तस्करी तथा लूट की योजना बना रहे बदमाशों से मुठभेड़ मारहरा रोड स्थित नगला जसराम के पास हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने 10 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
इनसे छह तमंचा, 12 जिंदा कारतूस व छह खोखा कारतूस, दो किलो गांजा, 80 लीटर एल्कोहल, एक वेन्यू कार, एक बाइक, एक स्कूटी, नौ मोबाइल, दो चैन, एक अंगूठी, तीन हाथ की घड़ी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम राहुल निवासी रक्सौल, मोतिहारी बिहार, आशु कुमार, टिंकू कुमार निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ, विकास व सुजीत निवासी विशंभरा, मझौलिया बिहार, वंश निवासी सेक्टर 22 सहादतपुर नोएडा, पुष्पेंद्र कुमार निवासी सौगरा थाना पिलुआ, दीपक कुमार निवासी वर्मा नगर थाना कोतवाली नगर, सोनू उर्फ दीपक निवासी कचहरी रोड आवागढ़ हाउस थाना कोतवाली नगर और जितेंद्र निवासी आंबेडकर नगर थाना कोतवाली नगर बताए हैं। पूछताछ में बताया है कि वह लोग यहां रुककर गांजा और शराब की तस्करी तथा लूटपाट की योजना बना रहे थे। हम लोग आसपास के जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।