फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police arrested accused lover who murdered her mother in law along with his married girlfriend in Etah

इश्क ने कर दिया अंधा: शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2024 06:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 06:39 PM IST
सार

प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी सास को बेरहमी से मार डाला। फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested accused lover who murdered her mother in law along with his married girlfriend in Etah
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने महिला को दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। अब उसके प्रेमी को भी पकड़ लिया गया है। घटना निधौली कलां थाना क्षेत्र के मुमिया खेड़ा गांव की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दुर्गेश उर्फ दुर्गा 21 अप्रैल को अपनी सास बैकुंठी देवी (70) की हत्या करने के बाद प्रेमी आसू के साथ फरार हो गई थी। महिला को गांव के पास से ही 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया था कि गांव का ही प्रेमी आसू रविवार की रात करीब 2 बजे घर में मिलने आया था। जब वह प्रेमी को लेकर कमरे में संबंध बनाने गई तभी सास जाग गई और कमरे में आ गई।
विज्ञापन


प्रेमी को धक्का मारकर निकालने लगी। तभी गुस्से में आकर दोनों ने गला दबाकर सास की हत्या कर दी। मृतका के पति उदयवीर सिंह उर्फ नत्थू सिंह ने पुत्रवधू और उसके प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार आसू की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। बृहस्पतिवार को उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed