फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PM AVAS, DM

खुशखबरी: इतने लोगों को मिलेंगे पीएम आवास

Tue, 08 Oct 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
PM AVAS, DM
एटा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 223 अतिरिक्त लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। इनमें वे लाभार्थी शामिल होंगे जो स्थायी प्रतीक्षा सूची में थे। सीडीओ ने ब्लॉकवार अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित करते हुए सभी बीडीओ से प्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में सामान्य वर्ग के लाभार्थियों के लिए 969 आवास आरक्षित किए गए थे। बीते दिनों शासन ने 223 अतिरिक्त आवास की मंजूरी देते हुए प्रतीक्षा सूची में शामिल लाभार्थियों को लाभ देने के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ मदन वर्मा ने अलीगंज ब्लॉक को छोड़कर सभी विकास खंड के बीडीओ को पत्र लिखकर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, आधार सीडिंग और जिओ टैग कराते हुए प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ये है आवंटन लक्ष्य
ब्लॉक पूर्व में लक्ष्य अतिरिक्त लक्ष्य कुल
अलीगंज 202 00 202
अवागढ़ 78 86 164
जैथरा 286 02 288
जलेसर 19 20 39
मारहरा 30 25 55
निधौलीकलां 82 07 89
सकीट 129 56 185
शीतलपुर 143 27 170
कुल 969 223 1192
इनका कहना है
पूर्व में सामान्य वर्ग के लाभार्थियों के मिले लक्ष्य के अनुसार ब्लॉकों को आवासों का आवंटन किया गया था। शासन ने 223 आवासों का अतिरिक्त लक्ष्य दिया है। जिसे ब्लॉकवार वितरित कर दिया गया है। बीडीओ से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदन वर्मा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed