{"_id":"061a257623b67d0905e4421918c74e2c","slug":"plans-benefit-log-manpal-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ उठाएं लोग: मानपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ उठाएं लोग: मानपाल सिंह
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह कल्यानपुर में आयोजित कंबल वितरण समारोह शामिल होने आए। 40 पात्रों को कंबल वितरण करते हुए कहा कि गरीबों के सम्मान के लिए सरकार कटिबद्ध है। सरकार ने गरीबों के हित के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका सीधा लाभ गरीबों को मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील कि वह अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ लें। साथ ही सामर्थ्यवान लोगों से भी गरीबों की मदद करने की अपील की। वहीं सोरों में तहसील प्रशासन ने 60 निर्धनों को कंबल बांटे। राम सिंहपुरा में कैंप लगाकर कानूनगो अनिल कुमार माहेश्वरी व राजस्व निरीक्षक मुकेश शर्मा ने जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया। कैंप के दौरान श्याम शरण, प्रधान रूप राम मौर्य, फखरुद्दीन, फैसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन