{"_id":"589f5aa14f1c1b865237d242","slug":"phaagun-mein-matadaataon-kee-pichakaaree-se-khoob-barase-voton-ke-rang","type":"story","status":"publish","title_hn":"फागुन में मतदाताओं की पिचकारी से खूब बरसे वोटों के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फागुन में मतदाताओं की पिचकारी से खूब बरसे वोटों के रंग
Amar Ujala
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
एटा में मतदान के लिए लाइन में लगी महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फागुन के पहले दिन ही शनिवार को जिले में जमकर वोटों की बारिश हुई। विधानसभा के लिए हुए चुनाव में जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए 66.12 फीसदी लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। जो पिछले विधानसभा चुनाव 2012 से 4.36 प्रतिशत ज्यादा है। इस दौरान सबसे ज्यादा 67.72 फीसदी वोटिंग जलेसर विधानसभा सीट पर हुई। वहीं एटा में 64.24, मारहरा में 62.24 और अलीगंज में 66.27 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।
एटा की चार विधानसभा सीट पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। 12.37 लाख मतदाताओं के लिए बनाए गए 1388 बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर लोगों की लाइन लगने लगी थी। इससे पहले दो घंटे में ही 11.91 फीसदी मतदान हो गया। वोटिंग की यह रफ्तार देख प्रशासन ने अनुमान लगाया कि आंकड़ा 70 के पार होगा। इसके बाद 11 बजे तक 27.29, एक बजे तक 42.59 फीसद और तीन बजे तक 55.01 फीसद मतदाता अपना वोट डाल सके, लेकिन आखिरी दो घंटे में मतदान की रफ्तार धीमी पड़ गई। इस तरह से जिले में कुल 66.12 फीसदी मतदाताओं ने ही मतदान किया। बता दें कि वर्ष 2012 में जिले से 61.62 फीसद मतदाताओं ने मत प्रयोग किया था। वहीं वर्ष 2007 में 47.19 फीसद मतदाताओं ने लोकतंत्र का पर्व मनाया था।
जलेसर आगे, मारहरा रहा फिसड्डी
मतदान फीसद बढ़ने के मामले में जलेसर ने खासी बढ़त हासिल की है। वर्ष 2012 में जलेसर में 58.93 फीसद वोटिंग हुई थी, लेकिन इस बार आंकड़ा बढ़कर 67.72 फीसद हुआ है। वहीं इस बार सबसे कम मतदान मारहरा में रहा।
विज्ञापन
-------------
राउंडवार आंकड़े- वर्ष 2017
विधानसभा नौ बजे 11 बजे एक बजे तीन बजे पांच बजे के बाद
अलीगंज 11.00 27.67 46.67 56.33 66.27
एटा 12.16 27.17 43.03 55.38 64.24
मारहरा 12.66 28.00 39.00 55.33 66.24
जलेसर 11.83 26.33 41.67 53.00 67.72
कुल 11.91 27.29 42.59 55.01 66.12
------------
वर्ष 2012
विधानसभा मतदान प्रतिशत
अलीगंज 66.67
एटा 57.12
मारहरा 63.79
जलेसर 58.93
कुल 61.62
------------
वर्ष 2007
विधानसभा मतदान प्रतिशत
अलीगंज 53.94
एटा 46.10
मारहरा 48.85
जलेसर 39.87
कुल 47.19