{"_id":"575460ab4f1c1b7d2810da1e","slug":"petrol-deejal-kee-mooly-vrddhi-par-kaangresiyon-ka-pradarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीजल और पेट्रोल की मूल्य वृद्धि और यूपीए सरकार की विभिन्न योजनाओं के नाम बदलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नदरई गेट बिजली घर के पीछे प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष शशिलता चौहान ने कहा कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है लेकिन देश की मोदी सरकार पेट्रोल डीजल के मूल्यों में लगातार वृद्धि हो रही है। आम जनता की सरकार का झूठा वादा कर सत्ता में आने वाली इस सरकार के क्रियाकलापों को जनता समझ चुकी है। महंगाई के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह फे ल है। दाल की कीमतें आसमान छू रही है। शहर अध्यक्ष कांग्रेस तरूण शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने यूपीए सरकार की कई योजनाओं के नाम बदलकर आरएसएस प्रचारकों के नाम पर योजनाओं के नाम रखे है। इनकी यह कार्यप्रणाली दर्शाती है कि विकास वादी सरकार को झूठा चोला ओढ़कर मोदी सरकार सिर्फ बदला और द्वेष की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस मोदी सरकार के इस निर्णयों को विरोध करती है और सरकार से अपील करती है कि द्वेष की राजनीति छोड़कर देश के विकास पर ध्यान दें। इस दौरान अजय विसारिया, राजीव चौहान, राजक पूर बाल्मीकि, राजीव कपूर, मुन्नालाल मौर्य, राजवीर सिंह, विकास चौहान, विजय चौहान, कबीर प्रताप सिंह, शिवम बाल्मीकि, दीप कुमार पांडेय, महेंद्र पाल एडवोकेट, विनय तौमर, तिरमल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।