{"_id":"6792945fdc6c7dbfe10eb84c","slug":"people-caught-youths-who-were-stealing-tractor-batteries-etah-news-c-163-1-sagr1016-128675-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर रहे युवकों को लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर रहे युवकों को लोगों ने पकड़ा
Fri, 24 Jan 2025 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
अवागढ़। गांव खुशरई में दो युवक ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी कर रहे थे। लोगों ने इनमें से एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उससे पूछताछ के आधार पर साथी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों को जेल भेजा गया है।
गांव निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि घर के सामने उसका ट्रैक्टर खड़ा था। साथ में दो अन्य ट्रैक्टर भी खड़े थे। बुधवार रात कार आकर रुकी। इनमें से उतरे दो युवकों ने ट्रैक्टरों से बैटरियां खोल लीं और कार में रख लीं। आहट सुनाई देने पर मैंने जाकर देखा और शोर मचाया। इसे देख एक युवक भाग गया। उसके साथी कृपा शंकर निवासी सलेमपुर गादुरी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जिसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने चोर को साथ लेकर उसके साथियों और चोरी किए गए माल की तलाश शुरू कर दी। साथी आलोक वर्धन निवासी जारऊ सादाबाद थाना कोतवाली हाथरस को भी पकड़ लिया। दोनों को जेल भेजा गया है।