फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Patients with increasing fever, two wards full

लगातार बढ़ रहे बुखार के रोगी, दो वार्ड हुए फुल

Wed, 15 Sep 2021 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Patients with increasing fever, two wards full
एमसीएच विंग के वार्ड में भर्ती बुखार के मरीज ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देर शाम मैटरनिटी विंग में दो और बुखार पीड़ितों को भर्ती किया गया। वहीं मैटरनिटी विंग में पीडियाट्रिक वार्ड सहित एक अन्य वार्ड बुखार के पीड़ितों से फुल हो गया है।
विज्ञापन

जिले में बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रोगियों की बढ़ती संख्या से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि मैटरनिटी विंग में बने दो वार्ड बुखार पीड़ितों से फुल हो गए हैं। मंगलवार की देर शाम हिंदू नगर निवासी नरेश, आवास विकास निवासी हरीन, हरचंदपुर कलॉ निवासी मोहनी को भर्ती किया गया। जबकि बुधवार को ओनघाट निवासी भगवंत व सुरभि को भर्ती किया गया। वहीं पीडियाट्रिक वार्ड में छोटी काली मंदिर निवासी शालिनी सहित एक अन्य बच्चे को भर्ती किया गया। वहीं पीडियाट्रिक वार्ड सहित एक अन्य वार्ड भी बुखार के मरीजों से फुल हो गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने चिकित्सकों की लगाई ड्यूटी
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बुखार के रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, मेडिकिल कॉलेज में भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है। जहां चिकित्सक सुबह व शाम के समय वार्डों में पहुंच कर मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed