{"_id":"58a736734f1c1b6439d845fa","slug":"paramilitary-forces-guarding-evms","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बल
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
इवीएम की सुरक्ष्ाा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की मंडी समिति में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। सीआईएसएफ, बीएसएफ और पुलिस के साथ चूहों से बचाव के लिए भी व्यवस्थाएं की गई हैं। अफसर रोज स्ट्रांग रूम के बाहर दवाओं और पाउडर का छिड़काव करवा रहे हैं।
इसके साथ ही बिजली, पानी के साथ सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था दुरुस्त है। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में पहले चरण में मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को 11 मार्च तक होने वाली मतगणना के लिए मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
ईवीएम की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ और बीएसएफ जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही अफसर रोज स्ट्रांग रूम का दौरा कर रहे हैं। मंडी में चूहों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन से स्ट्रांग रूम के आसपास पर्याप्त व्यवस्थाएं की हैं।
विज्ञापन
रूम के बाहर रोज दवाओं और पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। ताकि चूहे अंदर प्रवेश न कर सकें। इसके साथ ही 24 घंटे बिजली का बंदोबस्त किया गया है। जवानों के लिए पानी की टंकियों के साथ हैंडपंप लगाए गए हैं।
एडीएम वित्त और राजस्व महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के पूरे प्रबंध हैं। वैसे चूहे स्ट्रांग रूम के अंदर नहीं हैं, लेकिन फिर भी बाहर दवाओं का छिड़काव करवा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों से पूरी निगरानी की जा रही है।