फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   panchayt chunav: some winner candidate celebrate

कहीं जीत में चियर्स, कहीं गम में गटकी दारू

Tue, 03 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूराो अमर उजाला
ब्यूराो अमर उजाला Updated Tue, 03 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
panchayt chunav: some winner candidate celebrate
तीस घंटे से अधिक समय तक चली जिला पंचायत की मतगणना ने
विज्ञापन
प्रत्याशियों-समर्थकों को थकाकर रख दिया। मुकाबले में बने प्रत्याशी और उनके समर्थक तो जमे रहे, लेकिन अन्य आधी रात के बाद मैदान छोड़ गए। सोमवार शाम को मतगणना केंद्रों से निकले प्रत्याशी और उनके समर्थकों की आंखों में नींद भरी थी।

जलेसर से भाजपा साफ
जलेसर। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 10 पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकिशन यादव ने सपा समर्थित रामनरेश यादव को 894 मतों से पराजित किया। वहीं वार्ड नंबर 11 पर वीरेश यादव ने 2032 से भाजपा के प्रत्याशी टीकाराम कुशवाह को एवं वार्ड नंबर 12 पर भाकिूय भानू के प्रत्याशी राजेश्वरी देवी ने बसपा समर्थित प्रत्याशी पूनम जाटव को 39 मतों से हराया। भाजपा एक भी सीट नहीं ले सकी।
 
दोपहर 12 बजे खत्म हुई मतगणना
मतगणना की धीमीगति के चलते सभी प्रत्याशियों को लग रहा था कि सोमवार को देर रात तक हो पाएगी मतगणना लेकिन उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी के सहयोग के चलते सोमवार को दोपहर 12 बजे तक ही निपट गई।
विज्ञापन

 
क्षेत्र पंचायत में कुलदीप की सबसे बड़ी जीत
एमजीएम इंटर कालेज में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुई मतगणना में बेरनी द्वितीय से कुलदीप सिसौदिया की सबसे बड़ी जीत हुई, उन्हें 758 मत मिले, वहीं प्रतिद्वंद्वी पन्नालाल को मात्र 147 मत मिले। शाहनगर टिमरूआ वार्ड नंबर 50 से भगवान देवी को 181 और प्रतिद्वंद्वी विमलेश देवी को 180 मत मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed