{"_id":"6679b2544c0580873b08fb01","slug":"panchayat-was-held-in-the-village-two-days-ago-the-atmosphere-was-heated-etah-news-c-163-1-eta1001-118784-2024-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मां की जिद के आगे हार गई युवती, प्रेमी संग मिलकल उठाया ऐसा कदम...उजड़ गईं दो परिवारों की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मां की जिद के आगे हार गई युवती, प्रेमी संग मिलकल उठाया ऐसा कदम...उजड़ गईं दो परिवारों की खुशियां
Tue, 25 Jun 2024 01:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:39 PM IST
सार
पड़ोस में रहने वाले युवक से इस कदर प्यार हुआ कि युवती ने उसके साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। इस बीच मां ने किसी और के साथ उसकी शादी कराने की ठान ली। मां की जिद के आगे वो हार गई। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर एक साथ दोनों फंदे पर लटक गए।
विज्ञापन
प्रेमी युगल के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना कोतवाली देहात के गांव नगला पाती में सोमवार सुबह प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दो दिन पहले ही गांव में इनके मामले को लेकर पंचायत की गई थी। इसमें युवती के मौसा ने युवक को हिदायत दी तो माहौल गरमा गया था। सोमवार सुबह गांव के बाहर प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटकते दिखे तो घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने देखा कि एक शव गांव के ही रहने वाले आकाश व दूसरा करिश्मा का है। घटना की खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक की टीम भी पहुंच गई। दोनों शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
आकाश के भाई योगेश ने बताया कि दोनों के घर आमने-सामने ही हैं। आकाश व करिश्मा एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसको लेकर कई बार दोनों को समझाया गया था। लड़की की मां ने 17 मार्च को ही उसकी गोद भराई की रस्म दूसरे लड़के साथ जबरदस्ती करा दी थी। इस वजह से वह घर वालों से काफी नाराज रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया कि दो दिन पहले मामले को लेकर गांव के बाहर एक पंचायत भी की गई थी। जिसमें करिश्मा के मौसा ने साफ-साफ कहा था कि लड़की से दूर रहो और आशिकी छोड़ दो वरना अंजाम सही नहीं होगा। योगेश ने आरोप लगाया कि उसी मौसा ने इस घटना के अंजाम दिया है।
घर से कब निकले किसी को नहीं पता
आकाश और करिश्मा घर से कब निकले किसी के परिजन को पता नहीं है। रात में जाकर कब वह फंदा लगाकर लटक गए कोई नहीं बता पाया। सुबह जब लोग शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर गए, तब इनके पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिली। घटनास्थल पर मिले सामान को देखकर लोग कह रहे थे कि लगता है यह जान देने की पूरी तैयारी करके आए थे।

ऑटो चलाता था युवक
आकाश ऑटो चलाकर अपने परिवार की गुजर-बसर में सहयोग करता था। उसके पिता भी ऑटो चलाते हैं। जबकि करिश्मा इंटरमीडिएट करने के बाद घर पर ही रहती थी। उसको आगे नहीं पढ़ाया गया।
आकाश ऑटो चलाकर अपने परिवार की गुजर-बसर में सहयोग करता था। उसके पिता भी ऑटो चलाते हैं। जबकि करिश्मा इंटरमीडिएट करने के बाद घर पर ही रहती थी। उसको आगे नहीं पढ़ाया गया।