{"_id":"eaa9f354b66b9acb620ad20b90d5e8d2","slug":"palika-board-meeting-cancel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों के विरोध के चलते नहीं हुई पालिका की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों के विरोध के चलते नहीं हुई पालिका की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका परिषद की बोर्ड बैठक सभासदों के विरोध के चलते स्थगित की गई। बैठक के बाद सभासदों के हस्ताक्षर कराने के विरोध में सभासदों ने बोर्ड मीटिंग का रजिस्टर छीन लिया। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
पालिका बोर्ड बैठक दोपहर 12 बजे पालिका भवन में हुई।
भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए 17 सभासदों ने बोर्ड बैठक की कार्रवाई की फोटो कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की। कापी उपलब्ध नहीं कराने पर बोर्ड बैठक जारी रखने के निर्देश पालिकाध्यक्ष के देने जाने पर सभासद भड़क गए और नारेबाजी की। बैठक निरस्त करने के लिए अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया। लेकिन उन्होंने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया और बोर्ड बैठक की कार्यवाही लिखने लगे। तभी सभासदों ने हंगामा काटा और प्रोसीडिंग बुक को जबरदस्ती छीनकर कोतवाली ले गए। जहां कोतवाली प्रभारी को सौंपने का प्रयास किया। उनके मना करने पर सभासद रजिस्टर एसडीएम संदीप गुप्ता को सौंपा। वहीं रजिस्टर छीन कर ले जाने के चलते पालिका प्रशासन के द्वारा सभासदों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्राथमिकी भी तैयार करा ली थी। लेकिन दर्ज नहीं हो सकी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह, अधिशासी अधिकारी आशीष ओझा, हरिनरायन चौहान, रजपाल सिंह, सभासद शैलेंद्र सुमन आदि मौजूद थे।