फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   pakistan connection

बानो ने दिया समिति अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Tue, 22 Dec 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
pakistan connection
एटा। ग्राम पंचायत गुदाऊ के संचालन के लिए बनी समिति के अध्यक्ष पद से बानो ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। उन पर पाकिस्तानी मूल का होने का आरोप है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इधर, एसएसपी ने मामले की जांच खुफिया एजेंसियों को सौंपी है। दोपहर में खुफिया विभाग की टीम बानो के संबंध में कागजातों की पड़ताल के लिए पंचायती राज विभाग में पहुंचीं।
विज्ञापन

विकास खंड जलेसर की ग्राम पंचायत गुदाऊ में प्रधान के निधन के बाद रिक्त सीट पर समिति अध्यक्ष ग्राम पंचायत सदस्य बानो को बनाया गया था। एक शिकायत में बानो पर पाकिस्तानी होने का आरोप लगाया गया है। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद जिले से लेकर शासन तक हलचल मची। जांच तेज हुई तो बानो ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

वहीं बानो के वीजा और अन्य जांच एसएसपी ने खुफिया एजेंसी को सौंपी है। मंगलवार को विकास भवन स्थित जिला पंचायती राज विभाग में समिति अध्यक्ष बानो के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने कागजातों की पड़ताल की। जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम पंचायत गुदाऊ के मामले में खुफिया एजेंसी जांच करने आई थी। उन्होंने समिति अध्यक्ष बानो के संबंध में कागजात देख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed