{"_id":"6a4fe0a039a9d057da006274","slug":"paddy-seeds-fail-quality-test-notices-issued-to-two-sellers-etah-news-c-163-1-eta1004-153089-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धान के बीज जांच में फेल, दो विक्रेताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धान के बीज जांच में फेल, दो विक्रेताओं को नोटिस
Thu, 09 Jul 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
एटा। खरीफ सीजन के बीच कृषि विभाग ने घटिया बीज बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। करीब दो माह पहले जिले की बीज दुकानों से लिए गए धान के नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में दो नमूने फेल पाए गए हैं। कृषि विभाग ने संबंधित दोनों बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 15 दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि विभाग की टीम ने अभियान के दौरान सिरसा टिप्पू स्थित मां दुर्गा ट्रेडर्स से जय भारत सीड्स कंपनी के धान बीज (1692) व अचलपुर रोड स्थित लोधामईसार छाया बीज भंडार से धान बीज के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। सात जुलाई को मिली जांच रिपोर्ट में दोनों नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों विक्रेताओं को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो संबंधित बीज विक्रेताओं और बीज कंपनी के विरुद्ध बीज नियंत्रण आदेश व अन्य प्रासंगिक नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मनवीर सिंह ने किसानों से भी अपील की है कि बीज खरीदते समय अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदारी करें, पक्का बिल अवश्य लें और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल कृषि विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।