फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Only medicine for cough, cold and fever at CHC

Etah News: सीएचसी पर सिर्फ खांसी-जुकाम और बुखार की दवा

Thu, 18 Jul 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Only medicine for cough, cold and fever at CHC
सकीट/जलेसर/एटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों का अभाव है। ऐसे में ये खांसी, जुकाम और बुखार की दवा तक सीमित रह गए हैं। गंभीर बीमार या घायलों को तुरंत रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन


शहर से करीब 18 किलोमीटर दूरी पर सकीट है। यहां भी चिकित्सकाें की कमी के चलते खांसी, जुकाम व बुखार की ही दवा मिल रही है। यहां 7 चिकित्सकाें के स्थान पर दो चिकित्सक ही तैनात हैं। दुर्घटना में घायल को यहां मरहम-पट्टी कर रेफर कर दिया जाता है। सामान्य प्रसव तो करा दिया जाता है, लेकिन ऑपरेशन की जरुरत पड़े तो उसे रेफर करना पड़ता है। ओपीडी की बात करें तो यहां प्रतिदिन करीब 100 मरीज उपचार को पहुंचते हैं। कभी चिकित्सा अधीक्षक बैठक में चले गए तो एक चिकित्सक को ही व्यवस्थाएं देखनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

जलेसर सीएचसी पर 7 के सापेक्ष 4 चिकित्सक तैनात हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकाें की कमी है। यहां एक दिन में करीब 500 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं लेकिन यह सीएचसी भी सामान्य बीमारी से ग्रसित मरीज का उपचार करने तक सीमित है। गंभीर मरीजों को यहां से आगरा रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
एक्स-रे टेक्नीशियन न होने पर किया रेफर
जलेसर सीएचसी पर बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे के बाद बाइकों की भिड़ंत में घायल सुभाष चंद्र उपचार के लिए पहुंचे। एक्स-रे टेक्नीशियन न होने के कारण एटा रेफर कर दिया गया। बताया गया 2 बजे तक टेक्नीशियन रहते हैं। जबकि सकीट सीएचसी पर गांव अंगदपुर निवासी एक युवक जहरीला पदार्थ खाकर उपचार के लिए पहुंचा। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed