फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One died while seven others were injured in road accidents in Etah

हादसों से दहला एटा: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई सहित दो की हालत नाजुक; अन्य हादसों के पांच घायल

Sun, 17 Sep 2023 05:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 05:49 PM IST
सार

एटा में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि भाई सहित दो की हालत नाजुक है। अन्य हादसों के पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
One died while seven others were injured in road accidents in Etah
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों वाहन बेकाबू होकर खाई में जा गिरे। बाइक सवार दो भाइयों सहित तीन लोग घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य हादसों में मां-बेटा सहित तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जलेसर थाना क्षेत्र के मिसौली गांव निवासी मौसम सिंह (40) की मौत हुई है। जबकि इनका भाई पिंटू और गांव का ही साथी बनी सिंह घायल हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जलेसर-हाथरस रोड स्थित गांव किसर्रा के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे बाइक और कार भी सड़क किनारे खाई में चली गई। हादसे में बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पर भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्री बांके बिहारी मंदिर: सहज दर्शन के लिए शुरू की गई ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था का ट्रायल फेल, कर दी गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम सिंह की हालत नाजुक होने के कारण आगरा भेज दिया गया। वहां पर रात करीब एक बजे मौत हो गई। जबकि पिंटू व बनी सिंह की हालत खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए थे। कार को जब्त कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

यह भी पढ़ेंः- Agra: राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष सहित तीन भूमाफिया चिह्नित, 100 करोड़ की सरकारी जमीन पर हुआ कब्जा

इसके अलावा मलावन थाना क्षेत्र के कस्बे के पास ही हादसा हुआ। यहां ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रजनेश और इसकी पत्नी अंजलि निवासी अचलपुर थाना बागवाला घायल हो गए। वहीं शहर के गांधी मार्केट में बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे अजीज निवासी मोहल्ला स्वर्णपुरी कोतवाली नगर घायल हो गए। तीसरे हादसे में थाना जैथरा कस्बा धुमरी निवासी गीतांजलि और इसका 10 वर्षीय पुत्र अभिजीत शनिवार की देर रात हादसे में घायल होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed