{"_id":"571e56814f1c1b0f75a918f9","slug":"one-day-fair-began-in-pilua-fuldol","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलुआ में लगा एक दिवसीय फूलडोल मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलुआ में लगा एक दिवसीय फूलडोल मेला
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
पिलुआ में लगा एक दिवसीय फूलडोल मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के जनता इंटर कालेज मैदान में सोमवार को एक दिवसीय फूलडोल मेला लगा। मेले में आसपास के गांवों के महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। बच्चों ने जहां झूलों का आनंद उठाया, वहीं महिलाओं ने घरेलू सामान खरीदा।
फूलडोल मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रधान पति नरसिंह प्रजापति ने बताया कि पिलुआ में एक दिवसीय फूलडोल मेला हर साल बैशाख तीज पर लगता है यह परंपरा तीन सौ साल पुरानी है। इसी के तहत सोमवार को कस्बे के जनता इंटर कालेज के खेल मैदान में मेले का आयोजन किया गया जोकि देर रात तक चला। मेले में परिगवां, नरोली, जयसिंह पुर, करिया, नगला इमलिया, जटुआ, सतारापुर, सांगरा समेत अनेक गांवों के ग्रामीण पहुंचे और खरीदारी की। वहीं मेले में लगाए गए झूले बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं रात को कुश्ती दंगल का आयोजन भी हुआ। मेले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। रक्षपाल बघेल, सोरन जाटव, अरविंद बघेल, पप्पू, सतीश, रामनिवास, सुभाष चंद्र समेत अनेक लोग मौजूद रहे।