{"_id":"576d73184f1c1bd532b48c94","slug":"offer-prayers-seeking-blessings-of-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
जुमे की नमाज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के तीसरे जुमे पर विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम लोग पहुंचे। इस दौरान नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी।
जिला मुख्यालय की सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। जुमे को देखते हुए प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम किए। गंजडुंडवारा की कुबा जामा मस्जिद में मौलाना कमरूज्जमा रिजवी ने, स्टेट बैंक रोड जामा मस्जिद में इमाम किफायतुल्ला ने नमाज अदा कराई। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन ने सफाई की पर्याप्त व्यवस्थाएं रखी। सहावर की जामा मस्जिद में मुफ्ती मुहम्मद अहमद, मोहल्ला अंसारियान की मस्जिद में हाफिज अफसार अहमद, सोरों रोड स्थित ख्वाजा मस्जिद में मौलाना इजहार अहमद कासमी, ऑलिया मस्जिद में हाजी इकबाल अहमद आदि इमामों के द्वारा जुमे की नमाज अदा कराई। हाफिज अफसार अहमद ने कहा कि रोजे के साथ ही तरावीह और सबीना एक खास और अहम इबादत है। भरगैन की जामा-मस्जिद के पेश इमाम सैय्यद वकील अली ने तकरीर करके कहा कि मुकद्दस रमजान के पूरे महीने में रोजा रखने का हुक्म अल्लाह की तरफ से है। कारी जुबैर अहमद खान ने कहा कि इस मुबारक महीने में रोजे हर मर्द, औरत, बूढ़े, बच्चों पर फर्ज है। बल्लूपुर की अल-मदीना मस्जिद में मौलाना नफीस तहसीनी, भीकन थोक की मदीना मस्जिद में मौलाना अजीमुद्दीन रज्वी, मीरन थोक की बरकातिया मस्जिद में मौलाना बकील अली, लालबाग की नूरी मस्जिद में मौलाना अनवार अली, हसन थोक की हसन मस्जिद में हाफिज अब्दुल्ला खान, अहमद थोक की चिश्तिया मस्जिद में कारी जुबैर अहमद खान ने नमाज अदा कराई।