फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   City immersed in devotion; grand procession taken out with great fanfare.

Etah News: भक्ति में डूबा शहर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Sat, 05 Sep 2026 12:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
City immersed in devotion; grand procession taken out with great fanfare.

विज्ञापन
एटा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर शुक्रवार को शहर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। योगिराज श्रीकृष्ण भगवान जन्मोत्सव यादव मेला कमेटी की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रंग-बिरंगी सजावट से सजी झांकियों और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को दर्शाते दृश्यों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में शामिल करीब सैकड़ों झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा से पहले शृंगार नगर स्थित बगीची में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सुबह विधि-विधान से हवन कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। हवन और पूजन के बाद शोभायात्रा की शुरुआत की गई। जैसे ही शोभायात्रा आगे बढ़ी, भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। अलग-अलग रूपों में सजी झांकियां शामिल की गईं। इनमें भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण की भक्ति और धार्मिक प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन

लोगों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों को मोबाइल फोन में कैद करने की भी होड़ रही। बच्चों ने विशेष रूप से सजी झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। शोभायात्रा में यादव मेला कमेटी के अध्यक्ष विक्रांत यादव, प्रमुख महासचिव जबर सिंह यादव, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। एमएलसी आशीष यादव आशू, सुनील यादव सभासद, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, मेधाव्रत शास्त्री, देवेंद्र यादव बंटी, रिचा यादव, अशोक यादव, अखिल संघर्षी समेत बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed