{"_id":"63befee4c8029e164b0297b4","slug":"not-only-the-city-the-statues-of-great-men-also-need-cleaning-etah-news-agr560074878","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शहर ही नहीं, महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी सफाई की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शहर ही नहीं, महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी सफाई की दरकार
विज्ञापन
एटा। शहर की सड़कों और गलियों में सफाई का अभाव है। महापुरुषों की प्रतिमाएं भी उपेक्षा की शिकार हैं। इनकी भी सफाई नहीं हो पा रही है। नगर पालिका का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
शहर के चौराहों, तिराहों, बाजारों में लगीं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर सफाई और रखरखाव के अभाव में धूल की परतें जम गई हैं। सफाई तभी होती है जब कोई राष्ट्रीय त्योहार सिर पर होता है। इसके पहले या बाद में न तो प्रशासन की नजर इस ओर जाती है और न ही नगर पालिका इसमें दिलचस्पी लेती है। हाथी गेट बाजार के चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पक्षियों की बीट लगी हुई है। स्मारक के आसपास पथ विक्रेताओं ने अपने हथठेल लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। प्रतिमा की सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की ग्रिल टूट चुकी है।
घंटाघर बाजार के चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई नहीं होने से गंदगी की भरमार है। कई महीनों से सफाई नहीं कराई गई है। ठंडी सड़क तिराहे पर पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के स्मारक की रेलिंग टूट गई है। इसी तरह शहर के लगभग सभी चौराहों व तिराहों पर स्वतंत्रता सेनानी व महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इनमें से कुछ को ऊपर से ढंक दिया गया है। वहीं हाथी गेट तिराहे पर लगी प्रतिमा को छत नसीब नहीं हुई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रतिमाओं के चारों तरफ बनाई गई दीवारें कई जगह टूट गईं हैं। बावजूद इसके इनकी मरम्मत के लिए किसी भी स्तर पर कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख चौराहों पर लगीं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की कभी भी सफाई नहीं होती है। इसकी वजह से वहां पर गंदगी और धूल की परतें जमी हुई हैं।
विकास कुमार, जीटी रोड
शहर में लगीं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं के आसपास अतिक्रमण हो गया है। वहीं, इनकी सुरक्षा को लेकर लगाई गई लोहे की रेलिंग टूटी पड़ी है।
अश्वनी यादव, शिकोहाबाद रोड
सभी प्रतिमाओं को आकर्षक व सुंदर बनाने का काम शुरू किया जाएगा। कई प्रतिमाओं को आकर्षक रूप दिया जाएगा। सभी प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराई जाएगी।
मुन्नालाल, प्रभारी ईओ, नगर पालिका परिषद