{"_id":"575703174f1c1bee5a9c53a1","slug":"not-distributing-ration-card-holders-at-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न बांटने पर कार्डधारकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न बांटने पर कार्डधारकों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
राशन न बांटने पर कार्डधारकों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधन सहकारी संघ सचिव द्वारा राशन न बांटने पर कार्ड धारकों ने हंगामा किया। हंगामा की जानकारी पर पहुंचे सपा नेता ने एसडीएम को फोन पर सूचना दी। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद सचिव ने बुधवार को राशन बांटने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
अवागढ़ में साधन सहकारी संघ की दो दुकानों से राशन वितरण होता है। दो दुकानों से लगभग दस मोहल्लों के कार्ड धारक राशन लेते हैं। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में लोग राशन लेने पहुंचे। भीड़ देखकर सचिव विवेक यादव बिना दुकान खोले चले गए। करीब दो बजे दुकान नहीं खोली। जिसके बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया। दुकान पर ही हंगामा किया। मामले की जानकारी पाकर सपा के विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राकेश यादव पहुंचे, इन्हाेंने एसडीएम जलेसर को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद संघ पर पहुंचे सचिव ने बुधवार को राशन वितरण का आश्वासन दिया। हंगामा काटने वालों में परसादी लाल, मुन्नालाल, रामकिशोर, विपिन दयाल, रघुवीर, रामवीर, रामप्रसाद, मनोहर लाल, रामखिलाड़ी, रामबेटी, कटोरी देवी, सरोज देवी, नेमश्री, फरजाना, फनीता, नूरजहां, नसीम वानो, खालसा बानो सहित अनेक लोग मौजूद रहे।