फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No entry system also ineffective, canker became the problem of jam

नो एंट्री व्यवस्था भी बेअसर, नासूर बनी जाम की समस्या

Sun, 17 Oct 2021 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
No entry system also ineffective, canker became the problem of jam
जीटी रोड पर जाम में फंसे ट्रक सहित अन्य वाहन।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में जीटी रोड पर जाम की समस्या नासूर बनी हुई है। इससे निजात दिलाने के लिए पिछले दिनों शहर के अंदर भारी वाहनों के लिए नो एंट्री व्यवस्था लागू की गई, लेकिन इसका भी कोई असर नजर नहीं आ रहा। तमाम ट्रक जीटी रोड पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। जिससे शहर के अंदर लगभग दो किमी के टुकड़े पर दिन में बार-बार जाम के हालात बनते हैं।
विज्ञापन

उम्मीद थी कि जीटी रोड पर बाईपास बनने के बाद शहर को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा, लेकिन बाईपास का संचालन शुरू होने के बाद भी कोई अंतर नहीं आया। अधिकांश भारी वाहन शहर के अंदर से ही गुजर रहे थे। इसे लेकर डीएम अंकित अग्रवाल ने नो एंटी की योजना बनाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने इसे 10 अक्तूबर से लागू करा दिया। जिसके तहत सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री रखी गई है। इन्हें अलीगढ़ की ओर से चौथा मील और मैनपुरी की ओर से एआरटीओ कार्यालय पर रोककर बाईपास पर डायवर्ट करने की बात कही गई, लेकिन योजना पूरी तरह कारगर नहीं है। निगरानी में कमी के चलते तमाम ट्रक शहर के अंदर आ रहे हैं और संकरे जीटी रोड का बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन

स्कूलों की छुट्टी के बाद पूरा शहर हो जाता है जाम
कोरोना काल के बाद स्कूूलों का संचालन शुरू कर दिया गया है। जैसे ही स्कूलों की छुट्टी होती है, स्कूल बस, वैन निकल पड़ती हैं। वहीं बच्चों को लेकर अभिभावक भी दुपहिया वाहन, कार और रिक्शा-ऑटो में लेकर घरों की ओर आते हैं। करीब दो घंटे तक शहर में यातायात का भार दोगुने से ज्यादा हो जाता है। ऐसे में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। हर सड़क पर वाहनों की भरमार और पूरा शहर जाम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर हालात ज्यादा कठिन
यूं तो शहर के अंदर पूरे ही जीटी रोड पर सुबह से देरशाम तक जाम जैसे हालात रुक-रुक कर लगते रहते हैं, लेकिन पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, ठंडी सड़क मोड़ तिराहा, जिला अस्पताल, घंटाघर और सब्जी मंडी मोड़, शिकोहाबाद रोड मोड़, तहसील, अलीगंज रोड चौराहा पर हालात ज्यादा कठिन रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed