फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nine people, including a BJP leader, have been sued and expelled from the district executive committee.

Etah News: भाजपा नेता समेत नौ पर मुकदमा, जिला कार्यसमिति से हुए बाहर

Tue, 17 Mar 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nine people, including a BJP leader, have been sued and expelled from the district executive committee.
एटा। शहर की पॉश कालोनी शांति नगर में सोमवार की देर रात दो पक्षों में पथराव और फायरिंग मामले में पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें भाजपा के जिला मंत्री रहे कौशलेंद्र राठौर, उनके बेटे समेत नौ लोगों नामजद किया गया है। इस घटनाक्रम के करीब दो घंटे बाद जारी हुई भाजपा की जिला कार्यसमिति की नई सूची में भी कौशलेंद्र राठौर के नाम को जगह नहीं मिली है। इस राजनीतिक फेरबदल को पथराव-फायरिंग के विवाद और मुकदमे से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस अब उनकी रिवाल्वर के लाइसेंस के निरस्तीकरण की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

शांति नगर अतिथि निवास में सोमवार की शाम सहदेव पांडे का त्रयोदशी कार्यक्रम था। गेस्ट हाउस के बाहर करीब साढ़े आठ बजे दो पक्षों में किसी पुरानी रंजिश पर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इससे सहदेव पांडे के भतीजे अंकित पांडे पत्थर लगने से घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली सदर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वह ताऊ के त्रयोदशी संस्कार में गए थे। तभी मयंक पुत्र कौशलेंद्र निवासी सिहोरी हाउस शांतिनगर, प्रशान्त, शिवांक व अमन वहां आए और मेरे साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर चारों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे अंकित के सिर में चोट आईं।
विज्ञापन

मयंक ने लाइसेंसी राइफल से जान से मारने की नीयत से फायर किए, जिससे अंकित उनकी मां अनीता पांडेय, चचेरा भाई शिवम व विशाल बाल-बाल बच गए। इन लोगो पंडाल में भी पथराव किया। आरोप है कि इसके बाद मयंक के पिता कौशलेंद्र राठौर ने गाली देते हुए मारने के लिए उकसाया। पुलिस ने कौशलेंद्र, उनके बेटे समेत पांच लोगों को नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौके से खाली कारतूस के खोल मिले हैं। इसको लेकर राइफल के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। - श्वेताभ पांडेय, एएसपी एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed