फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   murder

26 लाख हड़पने के लिए अपहरण कर की गई थी राजेंद्र की हत्या-फोटो

Fri, 07 Aug 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
murder
एटा। एक वर्ष पहले अपहरण कर राजेंद्र की हत्या करने के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। 26 लाख रुपये हड़पने को लेकर राजेंद्र की हत्या की गई थी। पुलिस ने जेल में निरुद्ध आरोपी को रिमांड पर लेकर वारदात में उपयोग की गई कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि 17 जून 2019 को राजेश कुमारी पत्नी राजेंद्र सिंह चौहान निवासी गांव सुराया थाना एका जिला फिरोजाबाद ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 14 जून की शाम से पति कस्बा अवागढ़ से लापता हैं। एक मुकदमा 26 लाख 30 हजार चेक बाउंस का शैलेंद्र शाह के खिलाफ अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन

इसके फैसले की संभावित तारीख 17 जून लगी हुई थी। आरोप लगाया गया था कि रकम हड़पने का आरोप लगाकर पति का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। बाद में अपहरण कर हत्या करने के आरोप में थाना अवागढ़ पर मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में पुलिस ने प्रदीप चौहान, शैलेंद्र शाह, वीरेंद्र शाह, अमित कुमार, कु. संगीता, राखी, रवि बघेल और गोलू उर्फ शिवेंद्र उर्फ आदित्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक अलीगंज पंकज कुमार मिश्रा को सौंपी गई। विवेचक ने जेल में निरुद्ध आरोपी गोलू को अदालत से छह अगस्त को रिमांड पर लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर अपहरण और हत्या में उपयोग की गई ईको कार प्रेम फोर्ड एजेंसी के पास भगवान टाकीज आगरा से बरामद की गई है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कुबूल किया है कि एक षड्यंत्र के तहत 26 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए राजेंद्र का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed