फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipality involved in the demolition of 35 shops

35 दुकानों के ध्वस्तीकरण में उलझी नगर पालिका

Mon, 17 Jan 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Municipality involved in the demolition of 35 shops
नगर पालिका के अनुपम कॉमर्शियल कांप्लेक्स में स्थित दुकानें।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका ने कार्यालय परिसर के बाहर बनी 35 दुकानों के ध्वस्तीकरण का फैसला लिया। संबंधित आवंटियों को नोटिस जारी कर दिए, लेकिन उनकी कड़ी आपत्तियों के बाद पालिका अपने फैसले में उलझ गई है। अब पीडब्ल्यूडी के जरिए इन दुकानों की स्थिति की तकनीकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही कोई निर्णय होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि पालिका कार्यालय के बाहर बनी 35 दुकानें जर्जर हालत में थीं। जिनके तोड़ने के लिए नोटिस जारी किए थे। दुकानदारों को दुकान खाली करने के लिए निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में दुकानदारों ने दुकानों को जर्जर स्थिति में न बताकर आपत्ति दायर की थी। अब लोक निर्माण विभाग को तकनीकी जांच कराने के लिए पत्र लिखा है। इनकी स्थिति का पता लगाकर आगे कोई कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

अनुपम कॉम्पलेक्स के 200 दुकानदारों को थमाया नोटिस
नगर पालिका परिसर में अनुपम कॉम्पलेक्स में करीब 200 दुकानदारों को नोटिस भेजा गया है। कर अधीक्षक मुन्नालाल ने बताया कि अनुपम कॉम्पलेक्स में बनी दुकानों का आधा ही प्रीमियम जमा किया गया है। जिसकी वजह से उन्हें उनका कब्जा नहीं दिया जा रहा है। सभी 200 दुकानदारों को नोटिस जारी कर पूरी प्रीमियम धनराशि जमा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed