फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipal employee's body found hanging, suspicion of murder

Etah News: फंदे से लटका मिला पालिकाकर्मी का शव, हत्या की आशंका

Sun, 16 Feb 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Municipal employee's body found hanging, suspicion of murder
मृतक दिनेश गोस्वामी का फाइल फोटो - फोटो : मृतक दिनेश गोस्वामी का फाइल फोटो
जलेसर। कस्बे के मोहल्ला ब्रह्मानपुरी निवासी पालिका कर्मचारी का शव घर के शौचालय में फंदे से लटका हुआ मिला। रविवार की सुबह जब पत्नी शौचालय में गई तब उसको घटना की जानकारी हुई। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला ब्रह्मनपुरी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि छोटा भाई दिनेश गोस्वामी (35) नगर पालिका में अनुचर (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) के पद पर काम करता था। 2007 में इसकी पालिका में नौकरी लगी थी। रविवार की सुबह करीब 7 बजे इसकी पत्नी शौच क्रिया के लिए शौचालय में गई तो छत के गाटर से दिनेश का शव लटका हुआ देखा। गले में स्टॉल का फंदा लगा हुआ था। यह देखकर इसकी पत्नी की चीख निकल गई। शोर सुनकर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इसके 2 छोटे बच्चे हैं। बताया कि जिस तरह से दिनेश के दोनों पैर जमीन से छू रहे थे, उसे देखकर लगता है कि उसकी हत्या की गई है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृत्यु का सही कारण तो रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed